Manzil ki dhun me jhumate gaate chale chalo (From "Anokhi Ada'')

मंज़िल की धुन में झूमते-गाते चले चलो
मंज़िल की धुन में झूमते-गाते चले चलो
बिछड़े हुए दिलों को मिलाते चले चलो
हाँ, मिलाते चले चलो

दो दिन की ज़िंदगी में कोई क्यूँ उठाए ग़म?
कोई क्यूँ उठाए ग़म?
दो दिन की ज़िंदगी में कोई क्यूँ उठाए ग़म?
कोई क्यूँ उठाए ग़म?

नग़्मे ख़ुशी के सब को सुनाते चले चलो
नग़्मे ख़ुशी के सब को सुनाते चले चलो
बिछड़े हुए दिलों को मिलाते चले चलो
हाँ, मिलाते चले चलो

इंसानियत तो प्यार-मोहब्बत का नाम है
मोहब्बत का नाम है
इंसानियत तो प्यार-मोहब्बत का नाम है
मोहब्बत का नाम है

इंसानियत की शान बढ़ाते चले चलो
इंसानियत की शान बढ़ाते चले चलो
बिछड़े हुए दिलों को मिलाते चले चलो
हाँ, मिलाते चले चलो

आज़ाद ज़िंदगी है तो बर्बाद क्यूँ रहें?
बर्बाद क्यूँ रहें?
आज़ाद ज़िंदगी है तो बर्बाद क्यूँ रहें?
बर्बाद क्यूँ रहे?

बर्बादियों से दिल को बचाते चले चलो
बर्बादियों से दिल को बचाते चले चलो
बिछड़े हुए दिलों को मिलाते चले चलो
हाँ, मिलाते चले चलो

मंज़िल की धुन में झूमते-गाते चले चलो
बिछड़े हुए दिलों को मिलाते चले चलो
हाँ, मिलाते चले चलो



Credits
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link