Om Jai Ambe Gauri

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निस-दिन ध्यावत, तुमको निस-दिन ध्यावत
हरि, ब्रह्मा, शिवरी, जय-जय अम्बे गौरी

(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(तुमको निस-दिन ध्यावत, तुमको निस-दिन ध्यावत)
(हरि, ब्रह्मा, शिवरी, जय-जय अम्बे गौरी)

माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को
(मैया, टीको मृगमद को)
उज्ज्वल से दोऊ नैना (उज्ज्वल से दोऊ नैना)
चंद्रवदन नीको (जय-जय अम्बे गौरी)

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
(मैया, रक्ताम्बर राजै)
रक्त-पुष्प, गल-माला (रक्त-पुष्प, गल-माला)
कंठन पर साजै (जय-जय अम्बे गौरी)

केहरि वाहन राजत, खड्ग-खप्पर धारी
(मैया, खड्ग-खप्पर धारी)
सुर, नर, मुनिजन सेवत (सुर, नर, मुनिजन सेवत)
तिनके दुखहारी (जय-जय अम्बे गौरी)

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
(मैया, नासाग्रे मोती)
कोटिक चंद्र दिवाकर (कोटिक चंद्र दिवाकर)
राजत सम ज्योति (जय-जय अम्बे गौरी)

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती
(मैया, महिषासुर घाती)
धूम्र विलोचन नैना (धूम्र विलोचन नैना)
निस-दिन मदमाती (जय-जय अम्बे गौरी)

चण्ड-मुण्ड सँहारे, शोणित बीज हरे
(मैया, शोणित बीज हरे)
मधु-कैटभ दोऊ मारे (मधु-कैटभ दोऊ मारे)
सुर भयहीन करे (जय-जय अम्बे गौरी)

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी
(मैया, तुम कमला रानी)
आगम-निगम बखानी (अगम-निगम बखानी)
तुम शिव पटरानी (जय-जय अम्बे गौरी)

६४ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों
(मैया, नृत्य करत भैरों)
बाजत ताल, मृदंग (बाजत, ताल मृदंग)
अरु बाजत डमरू (जय-जय अम्बे गौरी)

तुम ही जन की माता, तुम ही हो भरता
(मैया, तुम ही हो भरता)
भक्तन की दुख हरता (भक्तन की दुख हरता)
सुख-संपती करता (जय-जय अम्बे गौरी)

भुजा चार अति शोभित, खड्ग-खप्पर धारी
(मैया, खड्ग-खप्पर धारी)
मनवांछित फल पावत (मनवांछित फल पावत)
सेवत नर-नारी (जय-जय अम्बे गौरी)

कंचन थाल विराजत, अगर, कपूर, बाती
(मैया, अगर, कपूर, बाती)
श्री मालकेतु में राजत (श्री मालकेतु में राजत)
कोटि रतन ज्योति (जय-जय अम्बे गौरी)

श्री अम्बे जी की आरती जो कोई जन गावे
(मैया, जो कोई जन गावे)
कहत श्रद्धानंद स्वामी (कहत श्रद्धानंद स्वामी)
"सुख-संपत्ति पावै" (जय-जय अम्बे गौरी)

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
तुमको निस-दिन ध्यावत, तुमको निस-दिन ध्यावत
हरि, ब्रह्मा, शिवरी, जय-जय अम्बे गौरी

(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(तुमको निस-दिन ध्यावत, तुमको निस-दिन ध्यावत)
(हरि, ब्रह्मा, शिवरी, जय-जय अम्बे गौरी)



Credits
Writer(s): Traditional, Jai Khanna
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link