Saraswati Chalisa

जय श्री सकल बुद्धि बलरासी
जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी
जय जय जय वीणाकर धारी

करती सदा सुहंस सवारी
रूप चतुर्भुज धारी माता
सकल विश्व अन्दर विख्याता

जग में पाप बुद्धि जब होती
तब ही धर्म की फीकी ज्योति
तब ही मातु का निज अवतारी
पाप हीन करती महतारी

वाल्मीकिजी थे हत्यारा
तव प्रसाद जानै संसारा
रामचरित जो रचे बनाई
आदि कवि की पदवी पाई

कालिदास जो भये विख्याता
तेरी कृपा दृष्टि से माता
तुलसी सूर आदि विद्वाना
भये और जो ज्ञानी नाना

तिन्ह न और रहेउ अवलम्बा
केवल कृपा आपकी अम्बा
करहु कृपा सोइ मातु भवानी
दुखित दीन निज दासहि जानी

पुत्र करहिं अपराध बहूता
तेहि न धरई चित माता
राखु लाज जननि अब मेरी
विनय करउं भांति बहु तेरी

मैं अनाथ तेरी अवलंबा
कृपा करउ जय जय जगदंबा
मधु-कैटभ जो अति बलवाना
बाहुयुद्ध विष्णु से ठाना

समर हजार पांच में घोरा
फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा
मातु सहाय कीन्ह तेहि काला
बुद्धि विपरीत भई खलहाला

तेहि ते मृत्यु भई खल केरी
पुरवहु मातु मनोरथ मेरी
चंड मुण्ड जो थे विख्याता
क्षण महु संहारे उन माता

रक्त बीज से समरथ पापी
सुरमुनि हृदय धरा सब कांपी
काटेउ सिर जिमि कदली खम्बा
बार-बार बिन वउं जगदंबा

जगप्रसिद्ध जो शुंभ-निशुंभा
क्षण में बांधे ताहि तू अम्बा
भरत-मातु बुद्धि फेरेऊ जाई
रामचन्द्र बनवास कराई

एहिविधि रावण वध तू कीन्हा
सुर नरमुनि सबको सुख दीन्हा
को समरथ तव यश गुन गाना
निगम अनादि अनंत बखाना

विष्णु रुद्र जस कहिन मारी
जिनकी हो तुम रक्षाकारी
रक्त दन्तिका और शताक्षी
नाम अपार है दानव भक्षी

दुर्गम काज धरा पर कीन्हा
दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा
दुर्ग आदि हरनी तू माता
कृपा करहु जब जब सुखदाता

नृप कोपित को मारन चाहे
कानन में घेरे मृग नाहे
सागर मध्य पोत के भंजे
अति तूफान नहिं कोऊ संगे

भूत प्रेत बाधा या दुःख में
हो दरिद्र अथवा संकट में
नाम जपे मंगल सब होई
संशय इसमें करई न कोई

पुत्रहीन जो आतुर भाई
और छांड़ि पूजें एहि भाई
करै पाठ नित यह चालीसा
होय पुत्र सुन्दर गुण ईशा

धूपादिक नैवेद्य चढ़ावै
संकट रहित अवश्य हो जावै
भक्ति मातु की करैं हमेशा
निकट न आवै ताहि कलेशा

बंदी पाठ करें सत बारा
बंदी पाश दूर हो सारा
रामसागर बांधि हेतु भवानी
कीजै कृपा दास निज जानी



Credits
Writer(s): Traditional, Anil Sharma
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link