Om Jai Laxmi Mata

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशिदिन सेवत, हर-विष्णु-विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

उमा, रमा, ब्रह्माणी तुम ही जग-माता
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

दुर्गारूप निरंजनि, सुख-सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ॠद्धि-सिद्धि पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता

जिस घर में तुम रहती, सब सद् गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नंही घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम बिन यज्ञ न होवे, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता

शुभ-गुण-मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहिं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशिदिन सेवत, हर-विष्णु-विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता



Credits
Writer(s): Lalitya Munshaw
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link