Aarti Skanda Mata Ki

जय स्कन्द माता
ॐ जय स्कन्द माता
शक्ति भक्ति प्रदायिनी
सब सुख की दाता
ॐ जय स्कन्द माता
कार्तिकेय की हो माता
शंभू की शक्ति
मैया शंभू की शक्ति
भक्तजनों को मैया
भक्तजनों को मैया
देना निज भक्ति
ॐ जय स्कन्द माता
चार भुजा अति सोहे
गोदी में स्कन्द
मैया गोदी में स्कन्द
द्या करो जगजननी
द्या करो जगजननी
बालक हम मतिमन्द
ॐ जय स्कन्द माता
शुभ्र वर्ण अति पावन
सबका मन मोहे
मैया सबका मन मोहे
होता प्रिय माँ तुमको
होता प्रिय माँ तुमको
जो पूजे तोहे
ॐ जय स्कन्द माता
माँ स्वाहा स्वधा ब्रह्माणी
राधा रुद्राणी
मैया राधा रुद्राणी
लक्ष्मी शारदे काली
लक्ष्मी शारदे काली
कमला कल्याणी
ॐ जय स्कन्द माता
काम क्रोध मद मैया
जगजननी हरना
मैया जगजननी हरना
विषय विकारी तन मन
विषय विकारी तन मन
को पावन करना
ॐ जय स्कन्द माता
नवदुर्गो में पंचम
मैया स्वरूप तेरा
पाँचवे नवरात्रे को
पाँचवे नवरात्रे को
होता पूजन तेरा
ॐ जय स्कन्द माता
तू शिव धाम निवासिनी
महाविलासिनी तू
मैया महाविलासिनी तू
तू शमशान विहारिणी
तू शमशान विहारिणी
ताण्डव लासिनी तू
ॐ जय स्कन्द माता
हम अति दीन दुखी माँ
कष्टों ने घेरे
मैया कष्टों ने घेरे
अपना जान द्या कर
अपना जान द्या कर
बालक हैं तेरे
ॐ जय स्कन्द माता
स्कन्द माता जी की आरती
जो कोई गावे
मैया जो कोई गावे
कहत शिवानंद स्वामी
कहत शिवानंद स्वामी
मनवांछित फल पावे
ॐ जय स्कन्द माता
जय स्कन्द माता
ॐ जय स्कन्द माता
शक्ति भक्ति प्रदायिनी
शक्ति भक्ति प्रदायिनी
सब सुख की दाता
ॐ जय स्कन्द माता



Credits
Writer(s): Raj Mahajan
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link