Shri Mansa Devi Ki Aarti

जय मनसा माता श्री जय मनसा माता
जो नर तुमको ध्याता
जो नर मैया जी को ध्याता मन वांछित फल पाता
ॐ जय मनसा माता
जरत्कारू मुनि पत्नी
तुम वासुकि भगिनी
मैया तुम वासुकि भगिनी
कश्यप की तुम कन्या
कश्यप की तुम कन्या
आस्तीक की माता
ॐ जय मनसा माता
सुरनर मुनिगण ध्यावत
सेवत नरनारी
मैया सेवत नर नारी
गर्व धन्वन्तरी नाशिनी
हंस वाहिनी देवी जय नागेश्वरी माता
ॐ जय मनसा माता
पर्वतवासिनी संकट नाशिनी
अक्षय धन दात्री
मैया अक्षय धनदात्री
पुत्र पौत्रदायिनी माता
पुत्र पौत्रदायिनी माता
मन इच्छा फल दाता
ॐ जय मनसा माता
मनसा जी की आरती जो कोई नर गाता
मैया जो नर नित गाता
कहत शिवानन्द स्वामी
रटत हरिहर स्वामी
सुख सम्पति पाता
ॐ जय मनसा माता
ॐ जय मनसा माता
श्री जय मनसा माता
जो नर तुमको ध्याता
जो नर मैया जी को ध्याता मन वांछित फल पाता
ॐ जय मनसा माता



Credits
Writer(s): Raj Mahajan, Traditional
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link