Shambhu

हर हर हर करे प्रहार शम्भू
डमक डमक डमरू बाजे शम्भू
शिव शिव शिव शिव शिवोम शम्भू
त्रिनेत्र त्रिशूल त्रिलोकी शम्भू

नरपति पशुपति दयावती शम्भू
मृत श्रृंगार करे अभोगी शम्भू
अति मौन व अति क्रोधी शम्भू
अति भयावह सर्प धारी शम्भू

जोगी योगी आदि योगी शम्भू
आलोकि प्रकोपि अनादि शम्भू
अनाथ अज्ञात यशपाणि शम्भू
नील कंठ महाबाहु शम्भू

चंद्रचूण विशालाक्षा शम्भू
विबुध दनुज नरेश श्री शम्भू
ब्रह्मा विष्णु नरेश श्री शम्भू
अजातशत्रु गिरिराज शम्भू

सोम त्यागी काम त्यागी शम्भू
भागीरथी कपाली कामारी शम्भू
स्वरमयी प्रजापति गिरिश्वर शम्भू
खण्डपरशु भगनेत्रभिद् शम्भू



Credits
Writer(s): Sargam Vaish
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link