Shri Durga Aarti

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
तुमको निश-दिन ध्यावत हरि, ब्रह्मा, शिवरी
(तुमको निश-दिन ध्यावत हरि, ब्रह्मा, शिवरी)

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
जय अम्बे गौरी

माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको
(माँग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को)
(उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रबदन नीको)

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प, गल माला कण्ठन पर साजै

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत, खड्ग-खप्पर धारी
सुर-नर-मुनि जन सेवत, तिनके दुखहारी
(केहरि वाहन राजत, खड्ग-खप्पर धारी)
(सुर-नर-मुनि जन सेवत, तिनके दुखहारी)

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, राजत सम ज्योति

(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(तुमको निश-दिन ध्यावत हरि, ब्रह्मा, शिवरी)
जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
जय अम्बे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना, निश-दिन मदमाती
(शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती)
(धूम्र विलोचन नैना, निश-दिन मदमाती)

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
जय अम्बे गौरी

ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी
आगम-निगम बखानी, तुम शिव पटरानी
(ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी)
(आगम-निगम बखानी, तुम शिव पटरानी)

६४ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरु
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु

(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(तुमको निश-दिन ध्यावत हरि-ब्रह्मा-शिवरी)
जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता
भक्तन की दुखहर्ता, सुख-संपत्ति कर्ता
(तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता)
(भक्तन की दुखहर्ता, सुख-संपत्ति कर्ता)

भुजा चार अतिशोभित, वर-मुद्रा धारी
मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत, अगर, कपुर, बाती
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति
(कंचन थाल विराजत, अगर, कपुर, बाती)
(श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति)

श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी, "सुख-संपत्ति पावे"

जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी
(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
तुमको निश-दिन ध्यावत हरि, ब्रह्मा, शिवरी
(तुमको निश-दिन ध्यावत हरि, ब्रह्मा, शिवरी)

(जय अम्बे गौरी, मैया, जय श्यामा गौरी)
(जय अम्बे गौरी)



Credits
Writer(s): Raghunath Seth, Chandra Shekhar Pande
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link