Paon Padun Tore Shyam - Original

पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम
बृज में लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम
बृज में लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम

सूनी क़दम की ठंडी छैय्याँ
खोजे धुन बँसी की
व्याकुल होके बृज ना डुबो दे
लहरें जमुना जी की

लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम

दूध-दही से भरी मटकिया
तोड़े कौन, मुरारी?
अँसुवन जल से भरे गगरिया
पनघट पे पनिहारी

लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम

बिलख रही है मात जशोदा
नंद जी दुख में खोए
कुछ तो सोच, अरे, निर्मोही
बृज का कण-कण रोए

लौट चलो, लौट चलो
पाँव पड़ूँ तोरे, श्याम



Credits
Writer(s): Rajasthani Madhukar, N/a Khaiyyaam
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link