Insaan Mein Haiwaan

इंसान में हैवान यहाँ भी है, वहाँ भी
इंसान में हैवान यहाँ भी है, वहाँ भी
अल्लाह निगहबान यहाँ भी है, वहाँ भी
इंसान में हैवान...

खूँ-ख़्वार दरिंदों से फ़क़त नाम अलग हैं
खूँ-ख़्वार दरिंदों से फ़क़त नाम अलग हैं
शहरों में भयान यहाँ भी है, वहाँ भी

अल्लाह निगहबान यहाँ भी है, वहाँ भी
इंसान में हैवान...

रहमान की क़ुदरत होके भगवान की मूरत
रहमान की क़ुदरत होके भगवान की मूरत
हर खेल का मैदान यहाँ भी है, वहाँ भी

अल्लाह निगहबान यहाँ भी है, वहाँ भी
इंसान में हैवान...

हिंदू भी मज़े में हैं, मुसलमाँ भी मज़े में
हिंदू भी मज़े में हैं, मुसलमाँ भी मज़े में
इंसान परेशान यहाँ भी है, वहाँ भी

अल्लाह निगहबान यहाँ भी है, वहाँ भी
इंसान में हैवान...

उठता है दिल-ओ-जाँ से धुआँ दोनों तरफ़ ही
उठता है दिल-ओ-जाँ से धुआँ दोनों तरफ़ ही
उठता है दिल-ओ-जाँ से धुआँ दोनों तरफ़ ही
ये मीर का दीवान...
ये मीर का दीवान...
ये मीर का दीवान यहाँ भी है, वहाँ भी

अल्लाह निगहबान यहाँ भी है, वहाँ भी
इंसान में हैवान...



Credits
Writer(s): Nida Fazli, Pankaj Udhas
Lyrics powered by www.musixmatch.com

Link